Aslam Hasan Potli Mein Chand Cover

असलम हसन की पोटली में चाँद “अपूर्ण इच्छाओं का सौंदर्यशास्त्र” : संग्रह समीक्षा

“संग्रह का शीर्षक ही एक गहरी आलोचनात्मक व्याख्या माँगता है।“पोटली में चाँद” एक ऐसा बिंब है जिसमें: चाँद का मतलब स्वप्न, सौन्दर्य, आकांक्षा है और पोटली का मतलब गरीबी, सीमित संसाधन, श्रमशील जीवन है। यह बिंब अपने भीतर एक विरोधाभास रखता है, जिसमें असीम (चाँद) को सीमित (पोटली) में बाँधने की कोशिश हा। यही इस संग्रह का मूल तनाव है।  कुल मिलाकर असलम हसन का कविता-संसार मूलतः  “अपूर्ण इच्छाओं का सौंदर्यशास्त्र” है।”

(लोकार्पण के बाद परिचर्चा में दिया गया वक्तव्य)

आज से लगभग 21 साल पहले मैं अपनी पहली साहित्यिक गोष्ठी में गया था। वहाँ तीन कवियों का काव्य-पाठ था-पहले कवि रियाजुल हक, दूसरे कवि प्रतिभा वर्मा और तीसरे कवि असलम हसन, जो आज लोकार्पित कविता-संग्रह पोटली में चाँद के कवि हैं।

इससे पहले आई पुस्तिका को नजरअंदाज किया जाए, तो असलम हसन को पहला संग्रह लाने में 21 साल का समय लगा। कारण यह है कि असलम हसन एक बहुत विनम्र व्यक्ति हैं। यह बात मैं केवल उनकी प्रशंसा में नहीं कह रहा, बल्कि यह उनके इस संग्रह को समझने की कुंजी है। कैसे- इस पर मैं अंत में आऊँगा।

 

ऐसा कहा जाता है कि पुस्तक का लोकार्पण बच्चे की छठी की तरह होता है, एक ऐसा अवसर, जहाँ हम केवल उसके सौंदर्य, उसकी संभावनाओं और उसकी विशेषताओं को ही स्नेहपूर्वक देखते हैं; उसकी कमियों पर बात नहीं करतें।

किन्तु आज असलम हसन की कविताओं पर बात करते हुए मैं उन्हीं पक्षों को स्पर्श करना चाहूँगा, जिन्हें कुछ आलोचक शायद कविता की कमी के रूप में देखते हों, परंतु मेरी दृष्टि में वे ही उनकी कविता की विशिष्टता, उसकी आंतरिक प्रकृति और उसके सौंदर्य के सूक्ष्म बिंदु हैं।

कुछ आलोचक इस पुस्तक की एक कमी यह बतायगें हैं कि यह न तो शुद्ध हिंदी कविता-संग्रह है, न शुद्ध ग़ज़लों का संग्रह। यह सच है कि इस संग्रह में हिंदी कविताओं के साथ कई हिंदी ग़ज़लें भी हैं। इसे एक स्थापित दोष की तरह देखा जाता है, हिंदी कविता के मठ -शठ आलोचक इसे हिंदी की किताब न मानेंगे, और उर्दू वाले इसे हिंदी की किताब कहेंगे।

इसके बड़े भुक्तभोगी उर्दू के शायर संजय कुमार कुंदन, जो मंच पर साथ में बैठे हैं, स्वयं रहे हैं। उन्होंने शानदार ग़ज़लें और नज़्में लिखी हैं। एक बातचीत में मदन कश्यप कह रहे थे कि संजय कुमार कुंदन में एक बड़े शायर की सारी विशेषताएँ हैं। मगर उर्दू वाले उन्हें उर्दू का शायर मानते ही नहीं क्योंकि उनकी लिपि हिंदी है। कुछ ऐसा ही आरोप असलम हसन पर भी लगेगा। इस जोखिम जानकर भी ऐसा करना बड़े साहस का काम है।

इस तरह का भेदभाव करने वाले कठोर मंद बुद्धि आलोचक यह भूल जाते हैं कि हिंदी के प्रारंभिक कवियों में अमीर ख़ुसरो भी थे, जिन्होंने अपनी कविता की एक पंक्ति फ़ारसी में और दूसरी पंक्ति खड़ी बोली हिंदी में लिखी -“

ज़े हाले मिसकीं मकुन तग़ाफ़ुल, दुराय नैना बनाय बतियाँ।

शबाने-हिजराँ दराज़ चूं ज़ुल्फ़ो— रोज़े वसलत चूं उम्र कोताह।

सखी पिया को जो मैं न देखूँ तो कैसे काटूँ अँधेरी रतियाँ॥

( अमीर खुसरो)

देख रहे साहब,आज के दौर में वह संभव नहीं दिखता, जो जायसी, नज़ीर अकबराबादी, तुलसी और कबीर ने सदियों पहले कर दिखाया था। क्यों? इतिहास और विचार हमेशा आगे नहीं बढ़ते; वे कभी पीछे जाकर पतनशील भी हो जाते हैं।

Francesca Orsini उन्होंने हिंदी साहित्य के इतिहास और उसके बहुभाषिक स्वरूप पर महत्वपूर्ण काम किया है। उनकी चर्चित पुस्तक है: The Hindi Public Sphere 1920–1940।

उन्होंने यहाँ तक कहा है कि अभी तक हिंदी का इतिहास अधूरा है; पूरा हिंदी साहित्य का इतिहास उर्दू, मैथिली आदि अन्य भाषाओं को मिलाकर ही लिखा जा सकता है।

मुझे समझ में नहीं आता कि रामचंद्र शुक्ल जैसे महान आलोचक से यह सामाजिक यथार्थ कैसे छूट गया कि बिना ग़ालिब और मीर को पढ़े हिंदी का कोई कवि पूर्ण नहीं हो सकता। शमशेर ने भी ‘महाकवि होने’ के प्रसंग में इस बात को रेखांकित किया है। रामचंद्र शुक्ल और उनकी परंपरा के कई आलोचकों ने यह भूल बार-बार की है।

मगर संजय कुमार कुंदन और असलम हसन इस परंपरागत विभाजन को अपने लेखन से चुनौती देते हैं। मुझे खुशी है कि ये दोनों पटना के कवि हैं।

Aslam Hasan Potli Mein Chand lokarpan

लोकार्पण में बाएँ से शहंशाह आलम, अनिल विभाकर, सुशील कुमार, आलोक धन्वा, अरुण कमल, असलम हसन, विनय कुमार और अन्य।

भाषा महान कविता की भाषा

कुछ महा आळोचक यह आरोप कि असलम जी इस संग्रह की कविताओं की भाषा महान कविता की भाषा नहीं हैं। वे कहेगें कि असलम हसन की भाषा सीधी है, बोल चाल की है और लोक-संवेदना से जुड़ी है, शिष्ठता और शास्त्रीयता नहीं है। वे कहेगें कि यह भाषा कई जगह काव्यात्मक जटिलता से बचती है। ये कविताएँ विचार नहीं, भावनात्मक घोषणाएँ बन जाती हैं। वे कहेगें कि महान कविता में भाषा सिर्फ माध्यम नहीं होती और वह स्वयं अर्थ-निर्माण करती है। वे उदाहरण देगें कि मुक्तिबोध या अज्ञेय में भाषा: अस्पष्ट भी होती है और पर बहुस्तरीय भी। असलम हसन की भाषा पारदर्शी है। पाठक तुरंत समझ जाता है ..कोई जटिल प्रतीक नहीं ।

कल्पना की महीन कोशिकाओं में

महसूस करता हूँ टीस

खोखले बयानबाज़ी से रचता हूँ संसार

(मेरी कविताएँ, असलम हसन)

असलम सरल भाषा के कवि हैं और सबसे कठिन होती है—कविता में सरलता।

यह वाक्य सुनने में जितना सहज लगता है, उसकी साधना उतनी ही दुर्लभ है।

मंच पर अरुण कमल बैठे हैं। अरुण जी ने सरल शब्दों और भाषा में कहकर उन्होंने इतनी महीन बुनावट की कविता लिखी है कि आश्चर्य होता है। अरुण कमल की कविता भी वैसी ही है, वह अपने अर्थ का दावा नहीं करती, वह धीरे-धीरे खुलती है, जैसे कोई दरवाज़ा जो पहले से ही आधा खुला था, बस हमने ध्यान नहीं दिया।

भौजी, डोल हाथ में टाँगे

मत जाओ नल पर पानी भरने

तुम्हारा डोलता है पेट

झूलता है अन्दर बँधा हुआ बच्चा

ऊपर-नीचे दोलेगा पेट

और थक जाएगा बउआ

(अरुण कमल, धरती और भार, अपनी केवल धार)

कविता की असली ताकत उसकी सरलता में होती है, मगर यह दुर्लभ है। यहाँ सरलता, दरअसल, भाषा का त्याग नहीं, बल्कि भाषा का परिष्कार है। Roland Barthes ने “writing degree zero” की बात करते हुए कहा था कि सच्ची लेखन-शैली वह है, जहाँ भाषा अपने भार से मुक्त हो जाती है।  

रिल्के ने कहीं संकेत किया था कि गहराई अक्सर चुपचाप आती है, बिना शोर के।  असलम हसन की कविता की सरलता इसी परंपरा में खडी है। 

भावनात्मक आर्काइव

असलम हसन का संग्रह “पोटली में चाँद” पहली नज़र में एक सहज, सीधे-सरल, जनपदीय संवेदना का संग्रह प्रतीत होता है। लेकिन एक गहरी आलोचनात्मक दृष्टि से देखें तो यह संग्रह दरअसल भारतीय निम्नवर्गीय जीवन-विश्व का “भावनात्मक आर्काइव” है—एक ऐसा आर्काइव जो इतिहास नहीं लिखता, बल्कि इतिहास के नीचे दबे हुए अनुभवों को आवाज़ देता है।

अगर आपको असलम हसन की कविताओं के महत्व है, तो पहले यह समझना होगा कि मनुष्य कविता क्यों लिखता है? मनुष्य कविता तब लिखता है जब उसके भीतर अनुभव का अधिशेष (surplus) जमा हो जाता है, ऐसा अधिशेष जिसे सामान्य भाषा, तर्क या संवाद वहन नहीं कर पाते। यह अधिशेष तीन स्तरों पर बनता है, पहला मनोवैज्ञानिक अधिशेष जिसमें दबी, अस्पष्ट, या अति-तीव्र भावनाएँहोती हैं, दूसरा सामाजिक अधिशेष  होता है, जिसमें असमानता, विस्थापन, या सामूहिक तनाव होती है और तीसरा भाषिक अधिशेष  है जिसमें भाषा की सीमाएँ, जहाँ शब्द कम पड़ जाते हैं।

फ्रायड ने कला को दबी इच्छाओं का रूपान्तरण (sublimation) कहा। पर यह अधूरा है। कविता केवल दमन का विसर्जन नहीं, बल्कि अकथ्य (the unsayable) का प्रबंधन है।

अंतिम आरोप

अंतिम आरोप यह लगेगा कि कविता यथार्थ से भागती है। कवि यहाँ अनुभव को पकड़ता है, पर उसे राजनीतिक संरचना तक नहीं ले जाता। यह कविता संवेदना पैदा करती है, पर संरचना का विश्लेषण नहीं करती।

कविता “मैं मज़दूर हूँ” को पढ़ना ज़रूरी है।

“मेरी मुट्ठी में क्रांति है…
और आँखों में पानी…
मेरा पेट… मेरा पेट…”

यहाँ एक महत्वपूर्ण द्वंद्व है: क्रांति का दावा , भूख की स्वीकारोक्ति यह द्वंद्व बताता है कि कवि का मज़दूर: न पूरी तरह क्रांतिकारी है , न पूरी तरह पीड़ित  बल्कि वह एक “विलंबित क्रांति” की अवस्था में है।

लेकिन गहराई से देखें… कविता यथार्थ को सरल नहीं करती, बल्कि उसे असहनीय रूप में प्रस्तुत करती है। सीधी भाषा यथार्थ को “समझने योग्य” बनाती है, कविता उसे “महसूस करने योग्य” बनाती है  और महसूस करना, समझने से अधिक खतरनाक है। असलम हसन की कविता महसूस करवाती है, इसलिए खतरनाक प्रभाव वाली कविता है।

मनुष्य के रुप में बचा रहना…आज के दौड़ में कठीन है। इसलिए कविता न तो विलास है, न ही शौक, यह मनुष्य की अस्तित्वगत तकनीक (technology) है। कविता तब जन्म लेती है, जब मनुष्य के पास कहने को बहुत कुछ होता है… और कहने की कोई सीधी भाषा नहीं बचती।

अंत में…

अब मैं उस बात पर लौटकर आता हूँ, जिससे मैंने अपनी बात आरंभ की थी। बात यह है कि असलम हसन बहुत ही विनम्र व्यक्ति हैं। वे हमेशा अपने स्व को संशय में रखते हैं। यही गुण उनकी कविता में ‘मैं’ को कम करता है और सामाजिकता को कविता का दृश्य बनाता है। आज जब महामानवों और महान विचारों के बावजूद सभ्यता उल्टी दिशा में जा रही है… हम तीसरे विश्वयुद्ध की गोद  में बैठे हैं… मुझे सबसे ज्यादा चीढ़ महान विचारों और महान नेताओं से होती है…

“रिक्शावाला”: गति और पिछड़ना — आधुनिकता का विडम्बनात्मक रूपक

“आगे… फिर भी पीछे बैठे आदमी से

बहुत पीछे छूट जाता है रिक्शावाला”

( असलम हसन)

यह पंक्ति पूरे संग्रह की सबसे सटीक समाजशास्त्रीय पंक्तियों में से एक है। यहाँ गति है , पर प्रगति नहीं । यह आधुनिकता का विरोधाभास है, जहाँ श्रम आगे बढ़ता है, पर श्रमिक पीछे छूट जाता है।  

महावीर का स्यादवाद याद आता है… स्यादवाद यह मानता है कि वस्तु या सत्य के अनेक पक्ष होते हैं। मनुष्य अपनी सीमित दृष्टि के कारण केवल एक ही पक्ष देख पाता है, इसलिए उसका कथन आंशिक होता है। इसीलिए जैन दर्शन कहता है कि सत्य बहुविध है और हर कथन सापेक्ष है। स्याद् अस्ति अर्थात एक दृष्टि से यह है और स्याद् नास्ति अर्किथात  सी दृष्टि से यह नहीं है।

इसलिए आज का समय जिसे हम तथाकथित ‘महान मनुष्यों’ और ‘महान विचारों’ का समय कहते हैं, दरअसल एक विचित्र विडंबना का समय है। सभ्यता जैसे अपने ही बनाए रास्तों से उल्टी दिशा में चल पड़ी है। यहाँ एडोर्नो की यह उक्ति अत्यंत प्रासंगिक हो उठती है—“Wrong life cannot be lived rightly.” (गलत जीवन को सही ढंग से जिया नहीं जा सकता।)

ऐसे समय में सही समाज बनाने के सारे रास्ते खुद चुके हैं, जहाँ कोई मार्ग शेष नहीं दिखाई देता। कोई रास्ता नहीं बचा है; उसमें यथार्थ को ज्यों का त्यों कहना ही सबसे बड़ा रास्ता है।

इस विडंबनापूर्ण समय में असलम हसन का कवि-स्वर किसी समाधान का दावा नहीं करता। वह कोई वैकल्पिक यूटोपिया नहीं रचता। इसी बिंदु पर उनकी कविता का सबसे बड़ा नैतिक आग्रह सामने आता है, यथार्थ को ज्यों का त्यों कहना।

यहाँ “ज्यों का त्यों कहना” कोई साधारण यथार्थवाद नहीं है। 

अंत में संग्रह का शीर्षक ही एक गहरी आलोचनात्मक व्याख्या माँगता है।“पोटली में चाँद” एक ऐसा बिंब है जिसमें: चाँद का मतलब स्वप्न, सौन्दर्य, आकांक्षा है और पोटली का मतलब गरीबी, सीमित संसाधन, श्रमशील जीवन है। यह बिंब अपने भीतर एक विरोधाभास रखता है, जिसमें असीम (चाँद) को सीमित (पोटली) में बाँधने की कोशिश हा। यही इस संग्रह का मूल तनाव है।  कुल मिलाकर असलम हसन का कविता-संसार मूलतः  “अपूर्ण इच्छाओं का सौंदर्यशास्त्र” है।

Similar Posts

  • | | |

    अरुंधति रॉय से इतनी नफ़रत क्यों?

    अरुंधति रॉय केवल एक लेखिका नहीं, एक विचार हैं-जिससे कई लोग बहस करते हैं, और कई सिर्फ़ गाली देते हैं। आख़िर क्यों एक साहसी लेखिका, जिसने कश्मीर से लेकर नर्मदा घाटी तक आवाज़ उठाई, इतने तीखे घृणा की पात्र बनी? यह लेख उस राजनीतिक, सांस्कृतिक और मानसिक परत को खंगालता है जो एक विचारशील नागरिक को ‘राष्ट्रद्रोही’ मानता है।

  • | |

    ममता कालिया : दस्तावेज एपिसोड 01

    दस्तावेज एपिसोड 01: ममता कालिया से संवाद
    9 सितम्बर 2018 को ‘दस्तावेज़’ की यह मौन यात्रा अपने पहले पड़ाव से आरंभ हुई-ममता कालिया के साथ एक गहरी, आत्मीय और संवेदनशील बातचीत के रूप में।
    ‘दस्तावेज़’ केवल एक श्रृंखला नहीं, बल्कि एक ऐसा प्रयास है जो कलाकार की उस आंतरिक भूमि तक पहुँचता है, जहाँ रचना जन्म लेती है,जहाँ शब्द मौन में बदल जाते हैं और मौन कला में। इसी भावना के साथ, पहला एपिसोड समर्पित हुआ उस लेखिका को, जिनकी लेखनी ने हिंदी साहित्य में स्त्री की आत्मस्वीकृति, समाज के द्वंद्व, और व्यक्तिगत अस्तित्व की जटिलताओं को रेखांकित किया—ममता कालिया।
    02 नवम्बर 1940 को वृन्दावन में जन्मी ममता कालिया, हिंदी की उन विरल साहित्यकारों में हैं जिनकी उपस्थिति पिछले सात दशकों से हिंदी कहानी, उपन्यास, कविता, निबंध, नाटक और पत्रकारिता के हर मोर्चे पर जीवंत रही है। उनके भीतर एक सजग स्त्री की दृष्टि है, जो अनुभव की सतह को चीरकर सामाजिक यथार्थ और व्यक्तिगत अनुभूति का गहन आख्यान रचती है।
    इस एपिसोड में, कैमरे ने न केवल उनके शब्दों को, बल्कि उनके मौन को भी सुना, उस मौन को जो हर रचनाकार की आत्मा में तपता है, और जो केवल तब प्रकट होता है जब कोई उसे पूछने नहीं, सुनने आता है।
    यह संवाद केवल लेखकीय यात्राओं का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि एक स्त्री की सांस्कृतिक चेतना, संघर्ष, और उसके भीतर पलती सृजन-चिंता का भी चित्र है। ममता कालिया की आवाज़ में जब ‘लड़कियाँ’, ‘दौड़’, ‘एक पत्नी के नोट्स’ जैसी रचनाएँ प्रतिध्वनित होती हैं, तब दर्शक केवल पाठक नहीं रह जाता, वह साक्षी बन जाता है उस यात्रा का, जिसमें जीवन, साहित्य और समय एक त्रयी बनकर गूंजते हैं।
    यह एपिसोड ‘दस्तावेज़’ की उस मूल दृष्टि को मूर्त करता है, जो दृश्य और अदृश्य के बीच बसे साहित्यिक क्षणों को पकड़ने की कोशिश है। यह उस ठहरे हुए समय की तस्वीर है, जहाँ एक कवि, एक लेखिका, और एक स्त्री तीनों एक साथ बैठी मिलती हैं, अपने होने की कथा सुनाती हुईं।
    दस्तावेज़, ममता कालिया के साथ इस प्रथम संवाद में, उस बिंदु को छूने का साहस करता है जहाँ लेखन शिल्प नहीं, बल्कि एक जीवनगत प्रतिज्ञा बन जाता है।

  • |

    मैत्रेयी पुष्पा : दस्तावेज एपिसोड 04 

    ‘दस्तावेज़’ एक साक्षात्कार श्रृंखला की इस यात्रा की अगली कड़ी हमें ले जाती है उस स्त्री स्वर तक, जिसने नारी अस्मिता, ग्रामीण जीवन और सामाजिक विद्रोह को अपने शब्दों में अनसुनी तीव्रता के साथ रूपायित किया है-मैत्रेयी पुष्पा।
    1 फ़रवरी 2019 को लिया गया यह साक्षात्कार, 12 जुलाई 2025 को ‘दस्तावेज़’ के माध्यम से प्रकाशित हो रहा है। यह केवल एक लेखिका से बातचीत नहीं है, यह उनकी स्मृतियों, संघर्षों और बेबाक दृष्टिकोण को समझने की एक रचनात्मक कोशिश है।
    मैत्रेयी पुष्पा, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सिकुर्रा गाँव में हुआ और जिन्होंने बुंदेलखंड की मिट्टी से अपने अनुभवों को सींचा, हिंदी साहित्य में एक असाधारण जनपक्षधर स्वर बनकर उभरी हैं।
    ‘दस्तावेज़’ की यह कड़ी लेखन के उस ठोस, असुविधाजनक, लेकिन ज़रूरी भूगोल को उजागर करती है, जहाँ स्त्री न केवल लिखती है, बल्कि सामाजिक संरचनाओं को चुनौती देती है। इस एपिसोड में मैत्रेयी जी बात करती हैं-अपनी रचना-यात्रा के संघर्षों की, पितृसत्ता से टकराते स्त्री लेखन की और उस भाषा की, जो ग्रामीण चेतना, लोक संस्कृति और विद्रोह को एक साथ साधती है।
    उनका लेखन ‘गुड़िया भीतर गुड़िया’ जैसी आत्मकथाओं से लेकर ‘चाक’, ‘इदन्न मम’, ‘अल्मा कबूतरी’ जैसे उपन्यासों तक स्त्री के अंत:संघर्षों, उसकी सामाजिक स्थितियों और उसकी चेतना की पड़ताल करता है।
    यह एपिसोड, कैमरे के उस ठहरे हुए क्षण की तरह है, जहाँ लेखिका की आँखों में वह कविता चल रही होती है, जो पन्नों पर नहीं, आत्मा की गहराई में लिखी जाती है। ‘दस्तावेज़’ उस मौन को पकड़ने की कोशिश करता है, जहाँ लेखक की वाणी ठिठकती है, लेकिन उसकी दृष्टि बोलने लगती है।
    यह संवाद मैत्रेयी पुष्पा की लेखकीय चेतना को नहीं, बल्कि उस स्त्री दृष्टि को उजागर करता है जो समाज की परतों में दबे हुए यथार्थ को निर्भीक स्वर देती है। यह वीडियो न केवल साहित्य में रुचि रखने वालों के लिए, बल्कि उन सभी के लिए आवश्यक है जो समाज के भीतर दबी आवाज़ों को सुनना चाहते हैं।
    ‘दस्तावेज़’ की यह कड़ी एक दस्तावेज़ है उस स्त्री साहस की, जो परंपरा से टकराने का जोखिम उठाती है — और पाठकों के हृदय में प्रतिरोध की नई चिंगारी जगाती है।

  • |

    राजेश जोशी : दस्तावेज एपिसोड 02

    10 फरवरी 2019 को दस्तावेज़ की यह यात्रा पहुँची एक ऐसे कवि के पास, जिनकी कविता हिंदी साहित्य के सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय सरोकारों की एक सशक्त गूंज बन चुकी है-राजेश जोशी। यह दूसरा एपिसोड एक संवाद नहीं, बल्कि एक कवि की चेतना, स्मृति और संघर्ष की अंतर्यात्रा है। यह साक्षात्कार पटना में हुआ था। यह उस क्षण की तलाश है, जहाँ कविता केवल पंक्तियों में नहीं, बल्कि जीवन की चुप परतों में आकार लेती है।
    राजेश जोशी, जिनका जन्म 1946 में मध्यप्रदेश के नरसिंहगढ़ में हुआ, हिंदी कविता के उन विरल हस्ताक्षरों में से हैं, जो चार दशकों से अधिक समय से अपनी गहन, प्रामाणिक और जन-सरोकारों से जुड़ी कविताओं के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने न केवल कविताएं, बल्कि कहानियाँ, नाटक, निबंध और अनुवाद भी लिखे हैं—हर विधा में भाषा और विचार का गहरा साक्षात्कार रचते हुए।
    उनकी प्रमुख काव्य कृतियाँ—‘एक दिन बोलेंगे पेड़’, ‘मिट्टी का चेहरा’, ‘नेपथ्य में हँसी’ और ‘दो पंक्तियों के बीच’—जैसी रचनाओं में एक कवि का सधा हुआ स्वर है, जो जीवन की टूटन और संभावनाओं के बीच उम्मीद की एक चुप लौ जलाता है। उनकी कहानियाँ और नाटक भी उसी सामाजिक संवेदना से जुड़े हैं, जिनमें ‘सोमवार और अन्य कहानियाँ’, ‘कपिल का पेड़’, ‘जादू जंगल’, ‘अच्छे आदमी’ और ‘टंकारा का गाना’ शामिल हैं।
    इस एपिसोड में हम न केवल राजेश जोशी की कविताओं की दुनिया में प्रवेश करते हैं, बल्कि यह भी समझते हैं कि कैसे एक कवि, गिरते हुए समय की धूल से भी कविता की चिनगारी ढूँढ़ लेता है। उनके शब्दों में सदी के छोर पर खड़े देष के संघर्षों, असहायताओं, और हिंसाओं की छवियाँ हैं और साथ ही है कविता की वह मशाल, जो इन अंधेरों से पार ले जाने की जिद रखती है।

    इस एपिसोड में ‘एक दिन बोलेंगे पेड़’ हो या ‘मिट्टी का चेहरा’, राजेश जोशी की कविताएं मानो समय के खिलाफ दर्ज की गईं वे गवाही हैं, जो चुपचाप सब कह जाती हैं। दस्तावेज़ में हम केवल राजेश जोशी की कविताओं को नहीं सुनते, हम उस यात्रा को महसूस करते हैं जिसमें भाषा, स्मृति और प्रतिरोध एक त्रयी में मिलते हैं। यह एपिसोड उस ठहरे हुए क्षण को पकड़ता है, जहाँ एक कवि, एक नागरिक और एक संवेदनशील आत्मा तीनों एक हो जाते हैं।
    यह श्रृंखला केवल कवि से प्रश्न नहीं करती, बल्कि उसकी आँखों में छिपी कविताओं को पढ़ने की कोशिश करती है। “दस्तावेज़” की दृष्टि वही है, जो शब्दों के परे जाकर उस मौन को समझती है, जिसमें कविता जन्म लेती है।
    राजेश जोशी से यह संवाद एक ऐसी कविता है, जिसे पढ़ने के लिए आपको केवल आँखें नहीं, एक सजग संवेदना चाहिए। दस्तावेज़ का यह एपिसोड उसी संवेदना की दस्तक है।

  • | |

    मुकेश-राग:पंकज राग का कथा-वक्तव्य

    “पंकज राग मूलतः कवि हैं। हिंदी फ़िल्मी गीतों के सहृदय प्रेमी भी हैं। इसी कारण है कि वे एक अनोखा काम करते हैं – वे एक कवि को संगीत की दुनिया में ले जाते हैं और संगीत की कहानी भी एक कवि की तरह कहते हैं।हिंदी फिल्म-संगीत के प्रति उनका अनुराग केवल रसिकता नहीं, बल्कि…

  • |

    शिवमूर्ति : दस्तावेज एपिसोड 05 

    “दस्तावेज़” की पाँचवीं कड़ी लेकर आई है समकालीन हिंदी साहित्य की एक ऐसी प्रभावशाली आवाज़ से मुलाक़ात, जिन्होंने ग्रामीण यथार्थ, जातीय संघर्ष, स्त्री चेतना, और सामाजिक बदलाव को अपनी कहानियों का मूल स्वर बनाया – शिवमूर्ति।
    प्रख्यात कथाकार शिवमूर्ति से, जिनकी कहानियाँ खेत, खलिहान, जाति, वर्ग और स्त्री-जीवन के संघर्षों की जीवंत आवाज़ हैं। दस्तावेज़ सिर्फ़ एक साक्षात्कार श्रृंखला नहीं, बल्कि हमारे समय की साहित्यिक यात्रा है। इस एपिसोड में कृष्ण समिद्ध के साथ बातचीत में शिवमूर्ति खुलकर बात करते हैं अपने लेखन, संवेदना, ग्रामीण यथार्थ और कथा की ताक़त पर।
    उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जन्मे शिवमूर्ति हिंदी कहानी, उपन्यास, और सामाजिक यथार्थ के प्रमुख कथाकारों में से एक हैं। उनकी कहानियाँ कसाईबाड़ा, तिरिया चरित्तर, भरतनाट्यम, सिरी उपमा जोग – न सिर्फ साहित्य में, बल्कि रंगमंच और सिनेमा में भी जीवंत प्रस्तुति बन चुकी हैं। उनका लेखन केवल कथा शिल्प नहीं, बल्कि समाज का दस्तावेज़ है , वह यथार्थ जो खेत, खलिहान और गाँव की धूल में साँस लेता है।
    शिवमूर्ति हिंदी साहित्य की वह संवेदनशील आवाज़, जिसने ग्रामीण भारत की ज़िंदगी, संघर्ष, और बदलाव को कहानियों में सजीव किया। उनकी कहानियाँ किसी दस्तावेज़ की तरह समय, समाज और सत्ता के यथार्थ को उजागर करती हैं। शिवमूर्ति समकालीन Hindi literature के एक अनूठे कथाकार हैं, जिनकी कहानियाँ ग्रामीण भारत की धड़कन, संघर्ष और सच्चाइयों को अद्वितीय गहराई के साथ चित्रित करती हैं। उनका लेखन न केवल साहित्यिक, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
    उनकी कहानियाँ हिंदी कथा-साहित्य की विरल उपलब्धियाँ हैं, जो जाति, वर्ग, लैंगिकता और सत्ता के यथार्थ को अभिव्यक्त करती हैं। कथा-लेखन के क्षेत्र में प्रारम्भ से ही प्रभावी उपस्थिति दर्ज करानेवाले शिवमूर्ति की कहानियों में निहित नाट्य सम्भावनाओं ने दृश्य-माध्यमों को भी प्रभावित किया। कसाईबाड़ा, तिरिया चरित्तर, भरतनाट्यम तथा सिरी उपमाजोग पर फ़िल्में बनीं, जबकि ‘तर्पण’ उपन्यास पर एक फ़िल्म प्रस्तावित है। तिरिया चरित्तर, कसाईबाड़ा और भरतनाट्यम के हज़ारों मंचन हुए। अनेक देशी-विदेशी भाषाओं में रचनाओं के अनुवाद हुए। कुछ कहानियों का बांग्ला, पंजाबी, उर्दू, उड़िया, कन्नड़ आदि भाषाओं में अनुवाद हुआ है।
    उपन्यास ‘त्रिशूल’ उर्दू एवं पंजाबी में, ‘तर्पण’ जर्मन में और ‘आख़िरी छलाँग’ कन्नड़ में अनूदित है। साहित्यिक पत्रिकाओं यथा – मंच, लमही, संवेद, नया ज्ञानोदय, समावर्तन तथा इंडिया इनसाइड ने इनके साहित्यिक अवदान पर विशेषांक प्रकाशित किए। पहली कहानी बीकानेर से प्रकाशित वातायान में ‘पानफूल’ शीर्षक से 1968 में प्रकाशित हो गई थी। 1976 में दिनमान द्वारा आयोजित अपढ़ संवाद प्रतिगिता में प्रथम पुरस्कार पाने से पुनः लेखन की ओर झुकाव हुआ। जनवरी 80 में धर्मयुग में ‘कसाईबाड़ा’ कहानी प्रकाशित हुई। 1991 में राधाकृष्ण प्रकाशन से ‘केशर-कस्तूरी’ कहानी-संग्रह और 1995 एवं 2004 में राजकमल प्रकाशन से ‘त्रिशूल’ और ‘तर्पण’ उपन्यास प्रकाशित हुए। 2008 में प्रकाशित तीसरा उपन्यास ‘आख़िरी छलाँग’ विशेष रूप से चर्चित रहा।

    इस एपिसोड में शिवमूर्ति चर्चा करते हैं अपनी कथा लेखन की प्रक्रिया, ग्रामीण भारत का यथार्थ, जाति और वर्ग की जटिलता, स्त्री जीवन की अनकही कहानियाँ, और लेखक के रूप में उनके आत्मसंघर्ष और सामाजिक प्रतिबद्धता।
    दस्तावेज़ में यह बातचीत पत्रकारिता नहीं, एक साहित्यिक श्रवण अनुभव है, जहाँ कैमरा केवल है, जहाँ कैमरा केवल चेहरा नहीं पकड़ता, वह मौन, संवेदना, और अंदर की कविता को भी दर्ज करता है। शिवमूर्ति की कहानियाँ कोई कल्पना नहीं, वे समाज के भीतर से उपजी आवाज़ें हैं आवाज़ें जो कहती हैं कि साहित्य केवल पढ़ा नहीं, महसूस किया जाता है।
    यह एपिसोड उन सबके लिए ज़रूरी है, जो हिंदी साहित्य, ग्रामीण जीवन, लेखक की सोच, और सामाजिक यथार्थ में रुचि रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *