# thelife.in > साहित्य, समाज और फिल्म ## Posts - [असलम हसन की पोटली में चाँद “अपूर्ण इच्छाओं का सौंदर्यशास्त्र” : संग्रह समीक्षा](https://thelife.in/aslam-hasan-potli-mein-chand-review/): (लोकार्पण के बाद परिचर्चा में दिया गया वक्तव्य) आज से लगभग 21 साल पहले मैं अपनी पहली साहित्यिक गोष्ठी में गया था। वहाँ तीन कवियों का काव्य-पाठ था-पहले कवि रियाजुल हक, दूसरे कवि प्रतिभा वर्मा और तीसरे कवि असलम हसन, जो आज लोकार्पित कविता-संग्रह पोटली में चाँद के कवि हैं। इससे पहले आई पुस्तिका को नजरअंदाज किया जाए, तो असलम हसन को पहला संग्रह लाने में 21 साल का समय लगा। कारण यह है कि असलम हसन एक बहुत विनम्र व्यक्ति हैं। यह बात मैं केवल उनकी प्रशंसा में नहीं कह रहा, बल्कि यह उनके इस संग्रह को समझने की […] - [अर्थशिला पटना का वास्तुशिल्प: कच्चेपन का सौंदर्यशास्त्र](https://thelife.in/arthshila-patna-architecture-culture-centre/): ग्रीक मिथक में डेडालस (Daedalus) को पहला महान शिल्पकार और वास्तुकार माना जाता है डेडालस ने क्रीट शहर में राजा मिनोस के लिए एक भूलभलैया बनाया, एक ऐसा भवन जो केवल दीवारों का नहीं, बल्कि भ्रम और अनुभव का स्थापत्य था। यह भवन दानव मिनोटौर को छिपाकर कैद करने के लिए बनाया गया था, पर अंततः वह स्वयं डेडालस के लिए भी क़ैद बन गया। उससे पहले डेडालस एथेंस से निर्वासित होकर क्रीट आया था। डेडालस अपने बेटे इकारस के साथ मोम से बने पंख का उपयोग करके क्रीट से उड़ान भरी, लेकिन इकारस की सूर्य के करीब उड़ने से […] - [𝐖𝐡𝐢𝐬𝐩𝐞𝐫𝐬 𝐨𝐟 𝐆𝐫𝐞𝐞𝐧 𝐏𝐫𝐚𝐭𝐢𝐛𝐡𝐚 𝐀𝐰𝐚𝐬𝐭𝐡𝐢’𝐬 𝐒𝐨𝐥𝐨](https://thelife.in/whispers-of-green-pratibha-awasthi-solo-exhibition/): In the quiet halls of Lalit Kala Akademi, amid the rhythmic hum of Delhi’s polluted autumn air, Pratibha Awasthi’s canvases stand like breathing forests. Her solo exhibition, Beyond the word, running from 12th to 18th October 2025, is an intimate passage.The painting before us does not describe nature, it becomes nature. One stands before it and feels an ancient pulse and the slow respiration of earth, moss, and water merging into one living consciousness.  𝐓𝐡𝐞 𝐏𝐨𝐞𝐭𝐢𝐜𝐬 𝐨𝐟 𝐓𝐞𝐱𝐭𝐮𝐫𝐞 𝐚𝐧𝐝 𝐁𝐫𝐮𝐬𝐡𝐰𝐨𝐫𝐤 At first glance, one is drawn to the deep green atmosphere. Thick, interwoven branches cross the canvas diagonally, forming a natural bridge […] - [शिवमूर्ति : दस्तावेज एपिसोड 05 ](https://thelife.in/shivmurti-interview-dastaavez-episode-05-hindi-novelist/): "दस्तावेज़" की पाँचवीं कड़ी लेकर आई है समकालीन हिंदी साहित्य की एक ऐसी प्रभावशाली आवाज़ से मुलाक़ात, जिन्होंने ग्रामीण यथार्थ, जातीय संघर्ष, स्त्री चेतना, और सामाजिक बदलाव को अपनी कहानियों का मूल स्वर बनाया - शिवमूर्ति। प्रख्यात कथाकार शिवमूर्ति से, जिनकी कहानियाँ खेत, खलिहान, जाति, वर्ग और स्त्री-जीवन के संघर्षों की जीवंत आवाज़ हैं। दस्तावेज़ सिर्फ़ एक साक्षात्कार श्रृंखला नहीं, बल्कि हमारे समय की साहित्यिक यात्रा है। इस एपिसोड में कृष्ण समिद्ध के साथ बातचीत में शिवमूर्ति खुलकर बात करते हैं अपने लेखन, संवेदना, ग्रामीण यथार्थ और कथा की ताक़त पर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जन्मे शिवमूर्ति हिंदी कहानी, उपन्यास, और सामाजिक यथार्थ के प्रमुख कथाकारों में से एक हैं। उनकी कहानियाँ कसाईबाड़ा, तिरिया चरित्तर, भरतनाट्यम, सिरी उपमा जोग – न सिर्फ साहित्य में, बल्कि रंगमंच और सिनेमा में भी जीवंत प्रस्तुति बन चुकी हैं। उनका लेखन केवल कथा शिल्प नहीं, बल्कि समाज का दस्तावेज़ है , वह यथार्थ जो खेत, खलिहान और गाँव की धूल में साँस लेता है। शिवमूर्ति हिंदी साहित्य की वह संवेदनशील आवाज़, जिसने ग्रामीण भारत की ज़िंदगी, संघर्ष, और बदलाव को कहानियों में सजीव किया। उनकी कहानियाँ किसी दस्तावेज़ की तरह समय, समाज और सत्ता के यथार्थ को उजागर करती हैं। शिवमूर्ति समकालीन Hindi literature के एक अनूठे कथाकार हैं, जिनकी कहानियाँ ग्रामीण भारत की धड़कन, संघर्ष और सच्चाइयों को अद्वितीय गहराई के साथ चित्रित करती हैं। उनका लेखन न केवल साहित्यिक, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनकी कहानियाँ हिंदी कथा-साहित्य की विरल उपलब्धियाँ हैं, जो जाति, वर्ग, लैंगिकता और सत्ता के यथार्थ को अभिव्यक्त करती हैं। कथा-लेखन के क्षेत्र में प्रारम्भ से ही प्रभावी उपस्थिति दर्ज करानेवाले शिवमूर्ति की कहानियों में निहित नाट्य सम्भावनाओं ने दृश्य-माध्यमों को भी प्रभावित किया। कसाईबाड़ा, तिरिया चरित्तर, भरतनाट्यम तथा सिरी उपमाजोग पर फ़िल्में बनीं, जबकि ‘तर्पण’ उपन्यास पर एक फ़िल्म प्रस्तावित है। तिरिया चरित्तर, कसाईबाड़ा और भरतनाट्यम के हज़ारों मंचन हुए। अनेक देशी-विदेशी भाषाओं में रचनाओं के अनुवाद हुए। कुछ कहानियों का बांग्ला, पंजाबी, उर्दू, उड़िया, कन्नड़ आदि भाषाओं में अनुवाद हुआ है। उपन्यास ‘त्रिशूल’ उर्दू एवं पंजाबी में, ‘तर्पण’ जर्मन में और ‘आख़िरी छलाँग’ कन्नड़ में अनूदित है। साहित्यिक पत्रिकाओं यथा - मंच, लमही, संवेद, नया ज्ञानोदय, समावर्तन तथा इंडिया इनसाइड ने इनके साहित्यिक अवदान पर विशेषांक प्रकाशित किए। पहली कहानी बीकानेर से प्रकाशित वातायान में ‘पानफूल’ शीर्षक से 1968 में प्रकाशित हो गई थी। 1976 में दिनमान द्वारा आयोजित अपढ़ संवाद प्रतिगिता में प्रथम पुरस्कार पाने से पुनः लेखन की ओर झुकाव हुआ। जनवरी 80 में धर्मयुग में ‘कसाईबाड़ा’ कहानी प्रकाशित हुई। 1991 में राधाकृष्ण प्रकाशन से ‘केशर-कस्तूरी’ कहानी-संग्रह और 1995 एवं 2004 में राजकमल प्रकाशन से ‘त्रिशूल’ और ‘तर्पण’ उपन्यास प्रकाशित हुए। 2008 में प्रकाशित तीसरा उपन्यास ‘आख़िरी छलाँग’ विशेष रूप से चर्चित रहा। इस एपिसोड में शिवमूर्ति चर्चा करते हैं अपनी कथा लेखन की प्रक्रिया, ग्रामीण भारत का यथार्थ, जाति और वर्ग की जटिलता, स्त्री जीवन की अनकही कहानियाँ, और लेखक के रूप में उनके आत्मसंघर्ष और सामाजिक प्रतिबद्धता। दस्तावेज़ में यह बातचीत पत्रकारिता नहीं, एक साहित्यिक श्रवण अनुभव है, जहाँ कैमरा केवल है, जहाँ कैमरा केवल चेहरा नहीं पकड़ता, वह मौन, संवेदना, और अंदर की कविता को भी दर्ज करता है। शिवमूर्ति की कहानियाँ कोई कल्पना नहीं, वे समाज के भीतर से उपजी आवाज़ें हैं आवाज़ें जो कहती हैं कि साहित्य केवल पढ़ा नहीं, महसूस किया जाता है। यह एपिसोड उन सबके लिए ज़रूरी है, जो हिंदी साहित्य, ग्रामीण जीवन, लेखक की सोच, और सामाजिक यथार्थ में रुचि रखते हैं। - [हमारे समय का सबसे रंगहीन दृश्य -स्वाहा In the Name of Fire](https://thelife.in/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%be-in-the-name-of-fire/): स्वाहा – In the Name of Fire" अभिलाष शर्मा की स्वतंत्र मगही फिल्म है जो दलित विमर्श, लिंचिंग, अंधविश्वास और ग्रामीण सामाजिक बहिष्कार को संवेदनशीलता से चित्रित करती है।निर्देशक अभिलाष शर्मा की स्वतंत्र फिल्म स्वाहा एक ऐसे रंगहीन संसार की छवि प्रस्तुत करती है, जहाँ मानवीय रिश्ते राख में बदल जाते हैं और न्याय एक असंभव सपना लगता है। यह कहानी बिहार के एक दूर-दराज गाँव की है, जहाँ फेकन सामाजिक बहिष्कार, श्रम शोषण और हिंसक लिंचिंग की जर्जर यात्रा से गुजरता है, जबकि उसकी पत्नी रुखिया अंधविश्वास और अकेलेपन से जूझती है, जिसे समाज ‘डायन’ घोषित कर देता है।एफटीआईआई के पूर्व छात्र देवेंद्र गोलतकार की संवेदनशील छायांकन कला और शक्तिशाली अभिनय के साथ, स्वाहा में धूसर दृश्य न केवल एक शैली हैं, बल्कि हाशिए पर पड़े जीवनों में घटती मानवता का प्रतीक हैं। पटकथा में कुछ कमजोरियाँ होने के बावजूद, यह फिल्म एक गहरा सामाजिक टिप्पणी प्रस्तुत करती है और 2024 के शंघाई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित हुई है। - [मैत्रेयी पुष्पा : दस्तावेज एपिसोड 04 ](https://thelife.in/maitreyi-pushpa-interview-dastaavez-episode-04-hindi-novelist/): ‘दस्तावेज़’ एक साक्षात्कार श्रृंखला की इस यात्रा की अगली कड़ी हमें ले जाती है उस स्त्री स्वर तक, जिसने नारी अस्मिता, ग्रामीण जीवन और सामाजिक विद्रोह को अपने शब्दों में अनसुनी तीव्रता के साथ रूपायित किया है-मैत्रेयी पुष्पा। 1 फ़रवरी 2019 को लिया गया यह साक्षात्कार, 12 जुलाई 2025 को 'दस्तावेज़' के माध्यम से प्रकाशित हो रहा है। यह केवल एक लेखिका से बातचीत नहीं है, यह उनकी स्मृतियों, संघर्षों और बेबाक दृष्टिकोण को समझने की एक रचनात्मक कोशिश है। मैत्रेयी पुष्पा, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सिकुर्रा गाँव में हुआ और जिन्होंने बुंदेलखंड की मिट्टी से अपने अनुभवों को सींचा, हिंदी साहित्य में एक असाधारण जनपक्षधर स्वर बनकर उभरी हैं। ‘दस्तावेज़’ की यह कड़ी लेखन के उस ठोस, असुविधाजनक, लेकिन ज़रूरी भूगोल को उजागर करती है, जहाँ स्त्री न केवल लिखती है, बल्कि सामाजिक संरचनाओं को चुनौती देती है। इस एपिसोड में मैत्रेयी जी बात करती हैं-अपनी रचना-यात्रा के संघर्षों की, पितृसत्ता से टकराते स्त्री लेखन की और उस भाषा की, जो ग्रामीण चेतना, लोक संस्कृति और विद्रोह को एक साथ साधती है। उनका लेखन ‘गुड़िया भीतर गुड़िया’ जैसी आत्मकथाओं से लेकर ‘चाक’, ‘इदन्न मम’, ‘अल्मा कबूतरी’ जैसे उपन्यासों तक स्त्री के अंत:संघर्षों, उसकी सामाजिक स्थितियों और उसकी चेतना की पड़ताल करता है। यह एपिसोड, कैमरे के उस ठहरे हुए क्षण की तरह है, जहाँ लेखिका की आँखों में वह कविता चल रही होती है, जो पन्नों पर नहीं, आत्मा की गहराई में लिखी जाती है। 'दस्तावेज़' उस मौन को पकड़ने की कोशिश करता है, जहाँ लेखक की वाणी ठिठकती है, लेकिन उसकी दृष्टि बोलने लगती है। यह संवाद मैत्रेयी पुष्पा की लेखकीय चेतना को नहीं, बल्कि उस स्त्री दृष्टि को उजागर करता है जो समाज की परतों में दबे हुए यथार्थ को निर्भीक स्वर देती है। यह वीडियो न केवल साहित्य में रुचि रखने वालों के लिए, बल्कि उन सभी के लिए आवश्यक है जो समाज के भीतर दबी आवाज़ों को सुनना चाहते हैं। 'दस्तावेज़' की यह कड़ी एक दस्तावेज़ है उस स्त्री साहस की, जो परंपरा से टकराने का जोखिम उठाती है — और पाठकों के हृदय में प्रतिरोध की नई चिंगारी जगाती है। - [अनामिका : दस्तावेज एपिसोड 03 ](https://thelife.in/anamika-interview-dastaavez-episode-03-hindi-poet/): 'दस्तावेज़' की यह तीसरी कड़ी एक ऐसी कवयित्री की ओर हमें ले जाती है, जिनकी लेखनी में अनुभव, विमर्श और संवेदना का अनूठा संगम है-अनामिका। बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में जन्मी और दिल्ली में शिक्षित अनामिका न केवल समकालीन हिंदी कविता की एक सशक्त आवाज़ हैं, बल्कि स्त्री-विमर्श की गहरी समझ और आलोचनात्मक दृष्टि के लिए भी जानी जाती हैं। इस एपिसोड में, 'दस्तावेज़' कविता के उस अंतरग पथ पर प्रवेश करता है, जहाँ शब्द केवल विचार नहीं, बल्कि जीवन के अनुभव से उपजे मौन का रूप होते हैं। हिंदी कविता की समकालीन दुनिया की सबसे सशक्त आवाज़ों में से एक, कवयित्री अनामिका का यह विशेष साक्षात्कार ‘दस्तावेज़’ शो के लिए लिया गया है। इस बातचीत में अनामिका कविता लिखने की अपनी प्रक्रिया, जीवन के अनुभवों और स्त्री स्वर की भूमिका पर गहराई से बात करती हैं। यह वीडियो हिंदी साहित्य, कविता, नारीवादी चिंतन और आत्मकथात्मक लेखन में रुचि रखने वालों के लिए एक अमूल्य दस्तावेज़ है। अनामिका बताती हैं कि कैसे उनके बचपन, पारिवारिक अनुभवों और सामाजिक संघर्षों ने उनकी रचनात्मकता को आकार दिया। साक्षात्कार में वे कविता को आत्मा की भाषा मानती हैं , एक ऐसी भाषा, जो प्रतिरोध, प्रेम और पहचान की बातें करती है। 'दस्तावेज़' का यह एपिसोड एक आत्मीय यात्रा है ,जहाँ शब्दों से जीवन को समझने की कोशिश की जाती है। अनामिका की कविताएं‘खुरदरी हथेलियाँ’, ‘समय के शहर में’, ‘बीजाक्षर’ सिर्फ साहित्यिक पाठ नहीं, बल्कि स्त्री की चेतना, संघर्ष और सामाजिक विमर्श की जीवंत दस्तावेज़ हैं। अनामिका हिंदी नारीवादी लेखन की एक अधिक बौद्धिक और दार्शनिक प्रवृत्ति का प्रतिनिधित्व करती हैं। वे एक कवयित्री, आलोचक और शिक्षाविद् हैं जो मिथकशास्त्र, मनोविश्लेषण और इतिहास से प्रेरणा लेकर लिंग को प्रश्नांकित करती हैं। मिथकों और इतिहास की पुनर्प्राप्ति: अनामिका प्राचीन मिथकों को पुनर्लेखित करती हैं ताकि स्त्री स्वरों और अनुभवों को केंद्र में लाया जा सके , यह कार्य कुछ हद तक पश्चिम में एड्रिएन रिच और जूडिथ बटलर के प्रयासों के समान है। स्त्री भाषा की खोज: वे भाषा के साथ प्रयोग करती हैं, एक ऐसी ‘स्त्री वाणी’ की तलाश करती हैं जो पितृसत्तात्मक व्याकरण का प्रतिरोध करती हो। उल्लेखनीय कृतियाँ: "टोकरी में दिगंत" : ग्रामीण बिम्बों, पौराणिक रूपकों और शहरी निराशा को स्त्रीवादी दृष्टिकोण से जोड़ता है। "पानी को सब याद था": यह कविता स्मृति, तरलता और प्रतिरोध को एक स्त्रीवादी रूपक के रूप में प्रस्तुत करती है। अनामिका की नारीवादी दृष्टि अधिक प्रतीकात्मक और बहुस्तरीय है, जो सीधे सहानुभूति नहीं बल्कि आलोचनात्मक व्याख्या को आमंत्रित करती है। 'दस्तावेज़' की यह कड़ी एक औपचारिक इंटरव्यू नहीं है, बल्कि एक कवयित्री के आत्मसंघर्ष, स्मृति और रचनात्मक ताप को सुनने-समझने की एक सृजनात्मक यात्रा है। कैमरा यहाँ केवल दृश्य नहीं कैद करता, बल्कि मौन की उस लय को पकड़ने की कोशिश करता है, जहाँ कविता जन्म लेती है। यह एपिसोड अनामिका की साहित्यिक यात्रा को नहीं, बल्कि उस भीतरी स्थल को उजागर करता है जहाँ उनका लेखन शिल्प नहीं, जीवन का आत्मस्वर बन जाता है। यह संवाद दर्शक को केवल सुनने नहीं, भीतर तक महसूस करने का निमंत्रण देता है,जहाँ कविता, कला और आत्मा एक साझा मौन में आकार पाते हैं। - [अरुंधति रॉय से इतनी नफ़रत क्यों?](https://thelife.in/why-arundhati-roy-is-hated-in-india/): अरुंधति रॉय केवल एक लेखिका नहीं, एक विचार हैं-जिससे कई लोग बहस करते हैं, और कई सिर्फ़ गाली देते हैं। आख़िर क्यों एक साहसी लेखिका, जिसने कश्मीर से लेकर नर्मदा घाटी तक आवाज़ उठाई, इतने तीखे घृणा की पात्र बनी? यह लेख उस राजनीतिक, सांस्कृतिक और मानसिक परत को खंगालता है जो एक विचारशील नागरिक को 'राष्ट्रद्रोही' मानता है। - [Elementor #398](https://thelife.in/anora-film-critique/): ‘अनोरा’ पाँच ऑस्कर और कान्स पुरस्कार लेकर पूरी दुनिया जीत चुकी है, मगर अनोरा’ देखने के बाद मेरे मन में खालीपन और असंतोष उत्पन्न हुआ, ऐसा असंतोष – जो तब उपजता है , जब कोई फिल्म अपने विषय के प्रति ईमानदार नहीं रह पाती हो। यह खालीपन फिल्म के शिल्प और उसकी कहानी के मूल तत्व के बीच की असंगति से पैदा हुआ है। जब कथा-शैली अपने विषय के प्रति सच्ची और आवश्यक संवेदनशीलता नहीं दिखाती है, तो फिल्म महज एक प्रदर्शन बनकर रह जाती है और ऐसा प्रदर्शन, जो सतह पर भले ही प्रभावशाली लगे, लेकिन भीतर से खोखला […] - [देवराज डकोजी:कला का आदिम अनुष्ठान](https://thelife.in/devaraj-dakoji-painting-art/): “…समय बीत जाता है, पर निशान शेष रहता है। शरीर मिट जाता है, पर आभास बना रहता है।” देवराज डकोजी की कला इस क्षणभंगुरता और स्थायित्व के बीच के तनाव को प्रकट करती है। समय के एक दरार में एक डकोजी चित्र नहीं बनाते, बल्कि उत्खनन करते हैं। उनकी कला केवल चित्रण नहीं, बल्कि एक खुदाई है। एक आह्वान। एक ऐसी भाषा जो भुला दी गई थी, फिर भी जिसे अंत:करण पहचानता है।  डकोजी की कला-संरचना रुप या फार्म स्थिर नहीं होता। उनकी कृतियाँ हमें सिर्फ देखने के लिए नहीं, बल्कि याद करने के लिए आमंत्रित करती हैं। इसकि अमूर्तता में भी […] - [सारा आकाश: बासु चटर्जी की सिनेमा का विरोधाभास](https://thelife.in/sara-akash-basu-chatterjee-cinema/): बासु चटर्जी को साधारण मध्यमवर्गीय जीवन का सहज फिल्म निर्देशक माना जाता है और उनकी पहली फिल्म “सारा आकाश” (1969) को इसका उदाहरण माना जाता है, मगर बासु चटर्जी के निर्देशन और फिल्मों का एक विरोधाभास यह है कि निर्देशक की कहन शैली उतनी साधारण नहीं है, बल्कि लाउड और गैर सिनेमाई है। इस बात को उनकी पहली फिल्म सारा आकाश (1969) से समझते हैं। इस विरोधाभास को समझने से पहले फिल्म के कथानक और थीम को समझना आवश्यक है।टी. एस. एलियट की पंक्तियाँ हैं—    “This is the way the world ends, not with a bang but a whimper.” […] - [नंद कत्याल : एक दृश्य-संगीतकार](https://thelife.in/nand-katyal-paintings/): “जब तुम वह छोड़ देते हो जो तुम हो, तो तुम वह बन जाते हो जो तुम हो सकते हो।दरवेश नाचता है, और दुनिया संगीत बन जाती है।” (रूमी ) सूफी दर्शन में कला के विभिन्न रूपों का आपसी मिलन होता है, जहाँ एक कला रूप अन्य से जुड़ी भावनाओं को उत्पन्न कर सकता है। एक सूफी कवि दरवेशों के नृत्य को इस प्रकार वर्णित कर सकता है कि वह “दृश्य संगीत” बन जाता है, जहाँ गति और लय इस तरह जुड़ी होती हैं कि दर्शक लगभग नृत्य को “सुन” सकते हैं। रूमी के उक्त उद्धरण का अर्थ यह है कि […] - [वाज़दा ख़ान की 'ड्रीम डायरी'](https://thelife.in/wazda-khan-dream-diary-art-review/): ग्रीक कथा में प्रसिद्ध “प्लेटो की गुफा” एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। प्लेटो ने एक रूपक के रूप में बताया कि गुफा में बैठे कुछ लोग केवल छायाएँ देखते हैं और उन्हें ही वास्तविकता मानते हैं। जब उनमें से एक व्यक्ति गुफा से बाहर निकलता है और वास्तविक संसार देखता है, तो वह समझता है कि जो वह अब तक देखता था, वह मात्र प्रतिबिंब था। यह कथा बताती है कि यथार्थ को देखने के लिए सीमित दृष्टिकोण से परे जाकर अधिक गहरे और अमूर्त अर्थों को समझना ज़रूरी है। कवियत्री Vazda Khan की कलाकृति ‘ड्रीम डायरी’ (2024, ऑयल ऑन कैनवास, […] - [प्रयाग शुक्ल : अमूर्त कला का संतुलन](https://thelife.in/prayag-shukla-abstract-art-balance-review/): कला में अमूर्तता “इंद्रधनुष साँप” (Rainbow Serpent) की तरह होता है। ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी (Aboriginal) मिथकों में इस “इंद्रधनुष साँप” (Rainbow Serpent) की कथा है। आदिवासी लोगों का मानना है कि इंद्रधनुष साँप ही धरती के पहाड़, नदियाँ, झीलें और घाटियाँ बनाने के लिए जिम्मेदार था। जब साँप धरती पर सरकता था, तो वह अपने शरीर से भूमि का आकार बदल देता था। एक तरफ इंद्रधनुष साँप को एक दयालु रक्षक के रूप में देखा जाता है, जो पृथ्वी और उसके सभी जीवों की रक्षा करता है। दूसरी तरफ इसे विनाशकारी शक्ति के रूप में प्रस्तुत किया जाता है और कहा जाता […] - [पटना खोया हुआ शहर : एक शहर की तलाश](https://thelife.in/arun-singh-patna-khoya-hua-shahar-book-review/): कुछ किताबें ऐसी होती हैं, जो पाठक के दिल में एक खाली जगह छोड़ देती हैं, जिसे पाठक अपने अनुभवों और यादों से भरता है। ऐसी कुछ किताबों की समीक्षा नहीं लिखी जा सकती, बस तारीफ़ की जा सकती है। इस कथन को आलोचक के तौर पर असफलता माना जा सकता है, पर यह असफलता नहीं है, बल्कि ईमानदारी है। Arun Singh का ‘पटना खोया हुआ शहर’ (2019, Vani Prakashan ) एक ऐसी ही किताब है। ‘पटना खोया हुआ शहर’ भी पाठक के दिल में खाली जगह छोड़ता है, जिसे चाहकर भी भरना संभव नहीं है, क्योंकि लोगों की कहानी […] - [विनय कुमार की मानसून सीरीज़ : अमूर्तता](https://thelife.in/vinay-kumar-monsoon-abstraction-painting-review/): वसिली कैंडिंस्की एक दिन अपने स्टूडियो में एक पेंटिंग देखी जिसे वह पहचान नहीं पाए, और उन्हें वह बहुत सुंदर लगा। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि जिस पेंटिंग को वे पहचान नहीं पा रहे थे, वह पेंटिंग वास्तव में उनका ही बनाया हुआ था, लेकिन वह उल्टा रखा हुआ था। ( संदर्भ -1) एक उल्टी पेंटिंग ने वसिली कैंडिंस्की के कला के बारे में उनके विचार को बदल दिया। उस उल्टे चित्र ने उन्हें यह समझने में मदद की कि कला के लिए बाहरी वस्त्र और वस्तुएँ आवश्यक नहीं हैं। इस घटना के बाद कैंडिंस्की ने अमूर्त कला की ओर […] - [डिकोडिंग लक्ष्मण ऐले: ‘गांधी’ पेंटिंग | दृश्यात्मकता और द्वंद्ववाद](https://thelife.in/laxman-aelay-gandhi-painting-visuality-review/): पेंटिंग की शक्ति के बारे में एक ग्रीक कथा है, जो प्लिनी के “Natural History” में वर्णित है। यह कहानी पांचवीं शताब्दी ईसा पूर्व के दो महान ग्रीक चित्रकारों ज़ियक्सिस (Zixis)और पार्हासियस (Parhasius) के बीच एक प्रतियोगिता की है। इस प्रतियोगिता में ज़ियक्सिसऔर पार्हासियस ने यह साबित करने की कोशिश की कि कौन सबसे यथार्थवादी चित्र बना सकता है। (संदर्भ-1) ज़ियक्सिस ने ऐसा चित्र बनाया जिसमें अंगूर इतनी वास्तविकता से चित्रित किए गए थे कि पक्षी उन्हें देखकर आकर खाने लगे। दूसरी ओर पार्हासियस का चित्र एक पर्दे के पीछे छिपा कर रखा, जब पार्हासियस पर्दा हटाना का प्रयास किया, तब […] - [अखिलेश का रेखाचित्र : अर्थ की संभावना](https://thelife.in/akhilesh-line-drawing-review/): “एक चित्र किसी अनुभव के बारे में नहीं बताता है, वह खुद एक अनुभव होता है” (संदर्भ -1) रोथको के इस कथन की तरह Ar Akhilesh 2019 का यह रेखाचित्र अर्थ से अधिक एक अनुभव की और ले जाता है। पहली नज़र में यह रेखाचित्र (चित्र में) साधारण प्रतीत हो सकता है, मगर इसकी खंडित शैली, पाब्लो पिकासो की बाद की कृतियों और क्यूबिज्म आंदोलन की याद दिलाती है, जहाँ रूपों को तोड़कर नए तरीकों से पुनर्निर्मित किया जाता है।इस रेखाचित्र में रेखा एक ऐसा बिंदु है जो मानो चलने के लिए निकल पड़ा हो। यह सच है कि रेखाएं कलाकार […] - [𝐀 𝐟𝐫𝐚𝐦𝐞 𝐰𝐢𝐭𝐡 𝐓𝐢𝐦𝐞 𝐌𝐚𝐜𝐡𝐢𝐧𝐞: 𝐖𝐚𝐧𝐝𝐞𝐫𝐢𝐧𝐠 𝐏𝐚𝐭𝐧𝐚 𝐒𝐚𝐡𝐢𝐛](https://thelife.in/shaurya-chandra-wandering-patna-sahib-photograph-review/): “To take a photograph is to align the head, the eye, and the heart. It’s a way of life.” This line was written in The Mind’s Eye (1999) by Henri Cartier-Bresson, a pioneer in street photography. I found this philosophy reflected in “Wandering Patna Sahib,” a photograph from “A Shutter Story,” a solo exhibition by Shaurya Chandra. Shaurya Chandra‘s photograph has a personal, subjective sense of street photography at this very young age. To show this, I analyzed one of his photograph, “Wandering Patna Sahib,” which I like the most. “Wandering Patna Sahib,” seamlessly integrates the subjective sense of street photography […] - [𝐍𝐨𝐭𝐢𝐨𝐧(𝐬): 𝐀𝐧 𝐎𝐝𝐞 𝐭𝐨 𝐑𝐚𝐰 𝐓𝐡𝐞𝐚𝐭𝐫𝐢𝐜𝐚𝐥 𝐄𝐱𝐩𝐞𝐫𝐢𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐛𝐲 𝐒𝐚𝐯𝐢𝐭𝐚 𝐑𝐚𝐧𝐢](https://thelife.in/%f0%9d%90%8d%f0%9d%90%a8%f0%9d%90%ad%f0%9d%90%a2%f0%9d%90%a8%f0%9d%90%a7%f0%9d%90%ac-%f0%9d%90%80%f0%9d%90%a7-%f0%9d%90%8e%f0%9d%90%9d%f0%9d%90%9e-%f0%9d%90%ad%f0%9d%90%a8-%f0%9d%90%91%f0%9d%90%9a/):  Notion(s) : in between you and me by Savita Rani …this play begins with the sensation of touching Imaginary water illuminated by a beam of circular light – an ethereal experience that sets the stage for the profound journey ahead. Like ripples in a vast ocean, it all starts with a simple Imaginary touch.  In the first 3 minutes, there is no dialogue, and then dialogue emerges – to live or not – a dilemma expressed through the language of Shakespeare, but as ancient as humanity itself and with emergence of dialogue play morphs into a narrative, eventually echoing the similar […] - [साजिदा साजी का ‘दोज़ख़’ – अतिरेक हिंसा, यथार्थ और सार्थकता](https://thelife.in/sajida-saji-dozakh-theatre-review/): साजिदा साजी का ‘दोज़ख़’ एक ‘अति प्रस्तुति‘ थी और इस ‘अतिरेक’ का स्रोत इसके आधार उपन्यास ब्लैसफेमी (1998) से आया है एवं ब्लैसफेमी में यह अतिरेक लेखिका तहमीना दुर्रानी के अपने जीवन में मौजूद सामाजिक हिंसा से आया है। हॉलीवुड में फिल्मों का एक जोनर ‘बॉडी टार्चर या सलेशर’ फिल्म की है, जिसमें शारीरिक और खूनी हिंसा के लंबे दृश्य होते हैं और यह प्रस्तुति भी कुछ ऐसा ही था। मंच पर माँ की गालियां, दर्जनों रेप और सेक्स के दृश्य एवं हत्या का दृश्य। हिंसा का यह स्तर और बढ़ता ही जाता है, जब पीर को हीर के ख्याल […] - [लक्की जी गुप्ता का माँ मुझे टैगोर बना दे](https://thelife.in/maa-mujhe-tagore-bana-de-lucky-jee-gupta-theatre-review/):  कभी-कभी किसी कला के प्रति कलाकार का समर्पण और अभ्यास की प्रक्रिया का प्रभाव इतना बड़ा हो जाता है कि उसकी कला प्रस्तुति पर बात करना गैर जरूरी लगता है। Luckyjee Gupta उसी तरह के कलाकार हैं, जिन्होनें निरंतर यात्रा करते हुए अपने रंगकर्म की प्रक्रिया के कद को धीरे-धीरे इतना बड़ा कर लिया है कि अकसर उनकी प्रस्तुति ‘ माँ मुझे टैगोर बना दे पर उतनी बात नहीं होती है, जिसके वे पात्र हैं। लक्की की “माँ मुझे टैगोर बना दे” की प्रस्तुति दो दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। पहला यह कि अभिनय किसी नाटक को सक्षम बनाने के लिए […] - [पार्टनर कहो तुम्हारी कथा क्या है ? गांधी कथा की रंगमंच समीक्षा](https://thelife.in/gandhi-katha-theatre-review-krishna-samiddha/):   गांधी कथा : कथा और डिज़ाइन का चुनाव और रंग निर्देशक लिओनार्दो द विंची के ‘द लास्ट सपर’ के स्थिर चित्र की तरह आरंभ होता है , लेखक-निर्देशक सौरभ अनंत और ‘विहान’ समूह के नाटक ‘गांधी कथा’ का, जिसमें ‘कोरस अभिनेता’ गांधी की कथा को कहने को तत्पर हैं। पर शुरूआत कथा से नहीं, एक शब्दहीन संगीत और गुनगुनाहट से होती है। इस शब्दहीन या गीतहीन संगीत का मूल स्वर ‘उत्सव’ है।   यहाँ एक संदेह और प्रश्न है अवचेतन के स्तर का। क्या यह गांधी की कथा है? जवाब है नहीं। यह गांधी की कथा नहीं, गांधी का उत्सव है। कैसे? […] - [𝐆𝐨𝐠𝐢 𝐒𝐚𝐫𝐨𝐣 𝐏𝐚𝐥: 𝐀𝐫𝐭 𝐚𝐬 𝐀 𝐒𝐚𝐧𝐜𝐭𝐮𝐚𝐫𝐲 𝐨𝐟 𝐏𝐚𝐢𝐧-Art & Womenhood](https://thelife.in/%f0%9d%90%86%f0%9d%90%a8%f0%9d%90%a0%f0%9d%90%a2-%f0%9d%90%92%f0%9d%90%9a%f0%9d%90%ab%f0%9d%90%a8%f0%9d%90%a3-%f0%9d%90%8f%f0%9d%90%9a%f0%9d%90%a5-%f0%9d%90%80%f0%9d%90%ab%f0%9d%90%ad-%f0%9d%90%9a/): “𝐀 𝐛𝐢𝐫𝐝 𝐝𝐨𝐞𝐬𝐧’𝐭 𝐬𝐢𝐧𝐠 𝐛𝐞𝐜𝐚𝐮𝐬𝐞 𝐢𝐭 𝐡𝐚𝐬 𝐚𝐧 𝐚𝐧𝐬𝐰𝐞𝐫, 𝐢𝐭 𝐬𝐢𝐧𝐠𝐬 𝐛𝐞𝐜𝐚𝐮𝐬𝐞 𝐢𝐭 𝐡𝐚𝐬 𝐚 𝐬𝐨𝐧𝐠.” echoing Gogi Saroj Pal’s philosophy. [ Ref.-1, Gogi Saroj Pal , Kinnari & Kinnari Mantras , 2008.] The interplay of pain and life could symbolize the duality of existence. The conceptualization of Gogi’s art is not confined to traditional norms. In her own words, “Freedom is a mental condition,”.[ Ref.-2, Gogi Saroj Pal , Kinnari & Kinnari Mantras , 2008.] She transcends the physical constraints of mortality in her artwork. The canvases become a space where pain is transcended, and the fleeting nature of […] - [Nine Sins of Ali Abbas Zafar: Bloody Daddy Review | Shahid Kapoor](https://thelife.in/bloody-daddy-review-nine-sins/):  In the world of spices, we have MDH masala, and in the realm of cinema, we have Bollywood masala films. Now, let’s talk about our beloved filmmaker, Ali Abbas Zafar, who has gifted us with cinematic treats like Sultan and Tiger Zinda Hai. These movies are the epitome of long-lasting, larger-than-life masala entertainment. And guess what? Bloody Daddy falls right into that category. But this time, something seems off with the magic masala… Mr. Ali and it’s a sin against the sacred laws of Bollywood business! 𝗙𝗶𝗿𝘀𝘁 𝗦𝗶𝗻 , 𝘁𝗵𝗲 𝘁𝗼𝗼 𝗴𝗼𝗼𝗱 𝘁𝗿𝗮𝗶𝗹𝗲𝗿 𝗮𝗻𝗱 𝗻𝗼 𝗴𝗼𝗼𝗱 𝗰𝗹𝗶𝗺𝗮𝘅The trailer and teaser of […] - [उत्तरा बावकर : रंगकर्मी का एक शोकगीत](https://thelife.in/uttara-bavkar-rangkarmi-ka-shokgeet/): “O Captain! my Captain! our fearful trip is done”कल जब मैं उत्तरा बावकर की शोकसभा में था , तब वाल्ट व्हिटमैन की कविता ” O Captain! my Captain” की यह पंक्ति बार-बार मन में आ रही थी। 1865 में अब्राहम लिंकन की हत्या के बाद यह पंक्ति वाल्ट व्हिटमैन ने लिखी थी। शोकगीत या Elegy कविता की एक लंबी परंपरा है, जिसमें कवि अपने प्रिय की मृत्यु पर कविता लिखता है। जैसे निराला की सरोज –स्मृति – दूःख ही जीवन की कथा रही, / क्या कहूँ आज, जो नहीं कही! (स्रोत -1)भारतीय साहित्य की पहली कविता पंक्ति एक शोकगीत ही […] - [राजेश जोशी : दस्तावेज एपिसोड 02](https://thelife.in/dastaavez-interview-with-hindi-poet-rajesh-joshi/): 10 फरवरी 2019 को दस्तावेज़ की यह यात्रा पहुँची एक ऐसे कवि के पास, जिनकी कविता हिंदी साहित्य के सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय सरोकारों की एक सशक्त गूंज बन चुकी है-राजेश जोशी। यह दूसरा एपिसोड एक संवाद नहीं, बल्कि एक कवि की चेतना, स्मृति और संघर्ष की अंतर्यात्रा है। यह साक्षात्कार पटना में हुआ था। यह उस क्षण की तलाश है, जहाँ कविता केवल पंक्तियों में नहीं, बल्कि जीवन की चुप परतों में आकार लेती है। राजेश जोशी, जिनका जन्म 1946 में मध्यप्रदेश के नरसिंहगढ़ में हुआ, हिंदी कविता के उन विरल हस्ताक्षरों में से हैं, जो चार दशकों से अधिक समय से अपनी गहन, प्रामाणिक और जन-सरोकारों से जुड़ी कविताओं के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने न केवल कविताएं, बल्कि कहानियाँ, नाटक, निबंध और अनुवाद भी लिखे हैं—हर विधा में भाषा और विचार का गहरा साक्षात्कार रचते हुए। उनकी प्रमुख काव्य कृतियाँ—‘एक दिन बोलेंगे पेड़’, ‘मिट्टी का चेहरा’, ‘नेपथ्य में हँसी’ और ‘दो पंक्तियों के बीच’—जैसी रचनाओं में एक कवि का सधा हुआ स्वर है, जो जीवन की टूटन और संभावनाओं के बीच उम्मीद की एक चुप लौ जलाता है। उनकी कहानियाँ और नाटक भी उसी सामाजिक संवेदना से जुड़े हैं, जिनमें 'सोमवार और अन्य कहानियाँ', 'कपिल का पेड़', 'जादू जंगल', 'अच्छे आदमी' और 'टंकारा का गाना' शामिल हैं। इस एपिसोड में हम न केवल राजेश जोशी की कविताओं की दुनिया में प्रवेश करते हैं, बल्कि यह भी समझते हैं कि कैसे एक कवि, गिरते हुए समय की धूल से भी कविता की चिनगारी ढूँढ़ लेता है। उनके शब्दों में सदी के छोर पर खड़े देष के संघर्षों, असहायताओं, और हिंसाओं की छवियाँ हैं और साथ ही है कविता की वह मशाल, जो इन अंधेरों से पार ले जाने की जिद रखती है। इस एपिसोड में 'एक दिन बोलेंगे पेड़' हो या 'मिट्टी का चेहरा', राजेश जोशी की कविताएं मानो समय के खिलाफ दर्ज की गईं वे गवाही हैं, जो चुपचाप सब कह जाती हैं। दस्तावेज़ में हम केवल राजेश जोशी की कविताओं को नहीं सुनते, हम उस यात्रा को महसूस करते हैं जिसमें भाषा, स्मृति और प्रतिरोध एक त्रयी में मिलते हैं। यह एपिसोड उस ठहरे हुए क्षण को पकड़ता है, जहाँ एक कवि, एक नागरिक और एक संवेदनशील आत्मा तीनों एक हो जाते हैं। यह श्रृंखला केवल कवि से प्रश्न नहीं करती, बल्कि उसकी आँखों में छिपी कविताओं को पढ़ने की कोशिश करती है। "दस्तावेज़" की दृष्टि वही है, जो शब्दों के परे जाकर उस मौन को समझती है, जिसमें कविता जन्म लेती है। राजेश जोशी से यह संवाद एक ऐसी कविता है, जिसे पढ़ने के लिए आपको केवल आँखें नहीं, एक सजग संवेदना चाहिए। दस्तावेज़ का यह एपिसोड उसी संवेदना की दस्तक है। - [ममता कालिया : दस्तावेज एपिसोड 01](https://thelife.in/dastaavez-episode-01-mamta-kalia-interview/): दस्तावेज एपिसोड 01: ममता कालिया से संवाद 9 सितम्बर 2018 को ‘दस्तावेज़’ की यह मौन यात्रा अपने पहले पड़ाव से आरंभ हुई-ममता कालिया के साथ एक गहरी, आत्मीय और संवेदनशील बातचीत के रूप में। ‘दस्तावेज़’ केवल एक श्रृंखला नहीं, बल्कि एक ऐसा प्रयास है जो कलाकार की उस आंतरिक भूमि तक पहुँचता है, जहाँ रचना जन्म लेती है,जहाँ शब्द मौन में बदल जाते हैं और मौन कला में। इसी भावना के साथ, पहला एपिसोड समर्पित हुआ उस लेखिका को, जिनकी लेखनी ने हिंदी साहित्य में स्त्री की आत्मस्वीकृति, समाज के द्वंद्व, और व्यक्तिगत अस्तित्व की जटिलताओं को रेखांकित किया—ममता कालिया। 02 नवम्बर 1940 को वृन्दावन में जन्मी ममता कालिया, हिंदी की उन विरल साहित्यकारों में हैं जिनकी उपस्थिति पिछले सात दशकों से हिंदी कहानी, उपन्यास, कविता, निबंध, नाटक और पत्रकारिता के हर मोर्चे पर जीवंत रही है। उनके भीतर एक सजग स्त्री की दृष्टि है, जो अनुभव की सतह को चीरकर सामाजिक यथार्थ और व्यक्तिगत अनुभूति का गहन आख्यान रचती है। इस एपिसोड में, कैमरे ने न केवल उनके शब्दों को, बल्कि उनके मौन को भी सुना, उस मौन को जो हर रचनाकार की आत्मा में तपता है, और जो केवल तब प्रकट होता है जब कोई उसे पूछने नहीं, सुनने आता है। यह संवाद केवल लेखकीय यात्राओं का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि एक स्त्री की सांस्कृतिक चेतना, संघर्ष, और उसके भीतर पलती सृजन-चिंता का भी चित्र है। ममता कालिया की आवाज़ में जब 'लड़कियाँ', 'दौड़', 'एक पत्नी के नोट्स' जैसी रचनाएँ प्रतिध्वनित होती हैं, तब दर्शक केवल पाठक नहीं रह जाता, वह साक्षी बन जाता है उस यात्रा का, जिसमें जीवन, साहित्य और समय एक त्रयी बनकर गूंजते हैं। यह एपिसोड ‘दस्तावेज़’ की उस मूल दृष्टि को मूर्त करता है, जो दृश्य और अदृश्य के बीच बसे साहित्यिक क्षणों को पकड़ने की कोशिश है। यह उस ठहरे हुए समय की तस्वीर है, जहाँ एक कवि, एक लेखिका, और एक स्त्री तीनों एक साथ बैठी मिलती हैं, अपने होने की कथा सुनाती हुईं। दस्तावेज़, ममता कालिया के साथ इस प्रथम संवाद में, उस बिंदु को छूने का साहस करता है जहाँ लेखन शिल्प नहीं, बल्कि एक जीवनगत प्रतिज्ञा बन जाता है। - [दस्तावेज](https://thelife.in/dastaavez-interview-show/): "दस्तावेज़" केवल एक साहित्यिक साक्षात्कार श्रृंखला नहीं, बल्कि एक ध्यानपूर्ण यात्रा है , उन मौन क्षणों की ओर जहाँ कवि और कलाकार जन्म लेते हैं। राजेश जोशी, अनामिका और नरेश सक्सेना जैसी आवाज़ों के साथ यह श्रृंखला स्मृति और सृजन, संघर्ष और स्थिरता के बीच की अदृश्य धड़कनों को टटोलती है। यह एक ऐसी अनूठी हिंदी श्रृंखला है जहाँ कविता केवल शब्द नहीं, बल्कि एक उपस्थिति बन जाती है और मौन स्वयं बोलने लगता है। भारतीय साहित्य, रचनात्मक चेतना और कलात्मक सत्य के जिज्ञासुओं के लिए यह श्रृंखला एक अनिवार्य यात्रा है। यह एक तथ्य है कि ‘दस्तावेज़’ एक साक्षात्कार श्रृंखला है। लेकिन 'दस्तावेज़' केवल एक श्रृंखला नहीं, बल्कि मौन की एक लंबी यात्रा है, मन के उस कोने तक, जहाँ हर कवि-कलाकार की आत्मा में कुछ जन्म लेता है। यह उस स्थान की तलाश नहीं जहाँ कवि जाते हैं, बल्कि उस क्षण की तलाश है जहाँ कवि बनते हैं, जहाँ कला संभव होती है …दृश्य और अदृश्य के उस मध्यवर्ती प्रदेश में, जिसे केवल मौन जानता है... और शायद कविता भी। ## Pages - [thelife.in | Life, Literature, Theatre, Painting & Art](https://thelife.in/): राग- साहित्य शिवमूर्ति : दस्तावेज एपिसोड 05  ByAnshuman August 2, 2025 “दस्तावेज़” की पाँचवीं कड़ी लेकर आई है समकालीन हिंदी साहित्य की एक ऐसी प्रभावशाली आवाज़ से मुलाक़ात, जिन्होंने ग्रामीण यथार्थ, जातीय संघर्ष, स्त्री चेतना, और सामाजिक बदलाव को अपनी कहानियों का मूल स्वर… Read More मैत्रेयी पुष्पा : दस्तावेज एपिसोड 04  ByAnshuman July 12, 2025 ‘दस्तावेज़’ एक साक्षात्कार श्रृंखला की इस यात्रा की अगली कड़ी हमें ले जाती है उस स्त्री स्वर तक, जिसने नारी अस्मिता, ग्रामीण जीवन और सामाजिक विद्रोह को अपने शब्दों में अनसुनी तीव्रता के साथ रूपायित… Read More अनामिका : दस्तावेज एपिसोड 03  Byकृष्ण समिद्ध […] - [मंच – Theatre | रंगमंच](https://thelife.in/manch-theatre-and-drama/): मंच – Theatre | रंगमंच पार्टनर कहो तुम्हारी कथा क्या है ? गांधी कथा की रंगमंच समीक्षा Byकृष्ण समिद्ध February 5, 2024   गांधी कथा : कथा और डिज़ाइन का चुनाव और रंग निर्देशक लिओनार्दो द विंची के ‘द लास्ट सपर’ के स्थिर चित्र की तरह आरंभ होता है , लेखक-निर्देशक सौरभ अनंत और ‘विहान’ समूह के नाटक ‘गांधी कथा’ का, जिसमें… Read More उत्तरा बावकर : रंगकर्मी का एक शोकगीत Byकृष्ण समिद्ध April 15, 2023 “O Captain! my Captain! our fearful trip is done”कल जब मैं उत्तरा बावकर की शोकसभा में था , तब वाल्ट व्हिटमैन की कविता ” O […] - [रूप – Painting | चित्रकला](https://thelife.in/painting-and-art-review/): रूप – Painting 𝐆𝐨𝐠𝐢 𝐒𝐚𝐫𝐨𝐣 𝐏𝐚𝐥: 𝐀𝐫𝐭 𝐚𝐬 𝐀 𝐒𝐚𝐧𝐜𝐭𝐮𝐚𝐫𝐲 𝐨𝐟 𝐏𝐚𝐢𝐧 Gogi – Art & Womanhood Byकृष्ण समिद्ध January 30, 2024 “𝐀 𝐛𝐢𝐫𝐝 𝐝𝐨𝐞𝐬𝐧’𝐭 𝐬𝐢𝐧𝐠 𝐛𝐞𝐜𝐚𝐮𝐬𝐞 𝐢𝐭 𝐡𝐚𝐬 𝐚𝐧 𝐚𝐧𝐬𝐰𝐞𝐫, 𝐢𝐭 𝐬𝐢𝐧𝐠𝐬 𝐛𝐞𝐜𝐚𝐮𝐬𝐞 𝐢𝐭 𝐡𝐚𝐬 𝐚 𝐬𝐨𝐧𝐠.” echoing Gogi Saroj Pal’s philosophy. The interplay of pain and life could symbolize the duality… Read More - [संपर्क](https://thelife.in/contact/): संपर्क संपर्क ईमेल- beyondsamiddha@gmail.com - [फिल्मची](https://thelife.in/%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%9a%e0%a5%80/): फिल्मची हमारे समय का सबसे रंगहीन दृश्य -स्वाहा In the Name of Fire Byकृष्ण समिद्ध July 13, 2025 स्वाहा – In the Name of Fire” अभिलाष शर्मा की स्वतंत्र मगही फिल्म है जो दलित विमर्श, लिंचिंग, अंधविश्वास और ग्रामीण सामाजिक बहिष्कार को संवेदनशीलता से चित्रित करती है।निर्देशक अभिलाष शर्मा की स्वतंत्र… Read More Nine Sins of Ali Abbas Zafar: Bloody Daddy Review | Shahid Kapoor Byकृष्ण समिद्ध June 10, 2023  In the world of spices, we have MDH masala, and in the realm of cinema, we have Bollywood masala films. Now, let’s talk about our beloved filmmaker, Ali Abbas Zafar, […] - [राग-साहित्य](https://thelife.in/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af-hindi-litrature/): साहित्य शिवमूर्ति : दस्तावेज एपिसोड 05  “दस्तावेज़” की पाँचवीं कड़ी लेकर आई है समकालीन हिंदी साहित्य की एक ऐसी प्रभावशाली आवाज़ से मुलाक़ात, जिन्होंने ग्रामीण यथार्थ, जातीय संघर्ष, स्त्री चेतना, और सामाजिक बदलाव को अपनी कहानियों का मूल स्वर… Read More हमारे समय का सबसे रंगहीन दृश्य -स्वाहा In the Name of Fire स्वाहा – In the Name of Fire” अभिलाष शर्मा की स्वतंत्र मगही फिल्म है जो दलित विमर्श, लिंचिंग, अंधविश्वास और ग्रामीण सामाजिक बहिष्कार को संवेदनशीलता से चित्रित करती है।निर्देशक अभिलाष शर्मा की स्वतंत्र… Read More मैत्रेयी पुष्पा : दस्तावेज एपिसोड 04  ‘दस्तावेज़’ एक साक्षात्कार श्रृंखला की इस […] [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)